एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीड में बस ने तीन लोगों को कुचला, चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीड में बस ने तीन लोगों को कुचला, चालक गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर, 19 जनवरी महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि समूह के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).