देश की खबरें | एसयूवी से सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ को घायल करने के आरोप में नौकरशाह का बेटा, दो अन्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ महिला को घायल करने के आरोप में महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे सहित तीन लोगों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ महिला को घायल करने के आरोप में महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे सहित तीन लोगों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) महेश पाटिल ने तीनों की पहचान अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पटेल और सागर शेडगे के रूप में की है।

पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘तीनों आरोपियों को रात आठ बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक लैंडरोवर को जब्त कर लिया गया है। कासारवडवली पुलिस आगे की जांच कर रही है।’’

पुलिस के अनुसार, घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को यह घटना हुयी थी, जब ‘इन्फ्लूएंसर’ प्रिया सिंह (26) गायकवाड़ से मिलने गयी थीं।

इन्फ्लूएंसर ऐसे लोग को कहा जाता है जो सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह होटल में गायकवाड से मिलने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गयी।

प्रिया ने दावा किया कि जब वह आरोपी की कार में से अपना सामान लेकर जाने लगीं, तभी गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ तथा दो अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\