ठाणे, 27 जून भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान नगर निगम आयुक्तों और कलेक्टरों के बार-बार तथा अचानक तबादले महाराष्ट्र की नौकरशाही का मनोबल कमजोर कर रहे हैं।
जिले में नवी मुंबई, उल्हासनगर और मीरा-भयंदर नगर निगमों के लिए पिछले सप्ताह नए निकाय प्रमुखों की नियुक्ति की गई।
यह भी पढ़े | राज्यसभा में जाने के बाद क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह?.
विधानसभा परिषद में विपक्ष के नेता दारेकर ने शुक्रवार को नवी मुंबई का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अनिश्चितता भरे हालात को नियंत्रित करने और माहौल के अनुरूप स्वयं को ढालने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। ऐसे में स्थानंतरण आवश्यक नहीं है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी बोले- कोरोना वायरस से अनहेल्थी जीवनशैली की ओर गया सबका ध्यान; भारत की स्थिति बेहतर.
उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार अधिकारियों के बार-बार एवं अचानक स्थानंतरण की तरह उन जिलों में संरक्षक मंत्रियों को भी बदलेगी, जहां कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है?
दारेकर ने दावा किया कि राज्य सरकार का यह कदम नौकरशाही को हतोत्साहित करेगा।
उन्होंने नवी मुंबई में नगर निकाय अधिकारियों के साथ बैठक की और नवी मुंबई में हालात का जायजा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY