देश की खबरें | बंटी बाइकर्स गिरोह का सदस्य फरीदाबाद में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2008 में लूट व हत्या की ताबड़तोड़ वारदातें कर पूरी दिल्ली को दहलाने वाले बंटी बाइकर्स गिरोह के सदस्य को फरीदाबाद पुलिस ने एक पिस्तौल, एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, 30 अगस्त वर्ष 2008 में लूट व हत्या की ताबड़तोड़ वारदातें कर पूरी दिल्ली को दहलाने वाले बंटी बाइकर्स गिरोह के सदस्य को फरीदाबाद पुलिस ने एक पिस्तौल, एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सदस्य की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी उमेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल ने राज्य में JEE और NEET के परीक्षार्थियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट के निर्देश दिए.

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी शनिवार शाम को दिल्ली से स्कूटी पर सवार होकर फरीदाबाद आ रहा था। मोटरसाइकिल पर उसके दो साथी साथ-साथ चल रहे थे। सूरजकुंड थाना पुलिस ने नाके पर पूछताछ के उद्देश्य से उन्हें रोकना चाहा तो मोटरसाइकिल सवार उसके दोनों साथी फरार हो गए। उमेश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्तौल, कट्टा व पांच कारतूस मिले।

पुलिस ने बताया कि मौके से फरार होने वाले साथियें के नाम उसने दिल्ली गांव देवली निवासी विकास त्रिपाठी और हौजरानी निवासी मोहम्मद आलीम उर्फ लफटी हैं। दोनों दिल्ली में कई वारदातों में नामजद बताए जाते हैं। उनके पास भी दो पिस्तौल थीं। वहीं,पुलिस ने पूछताछ के बाद उमेश को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े | Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 17 की मौत- 14 लाख से ज्यादा प्रभावित.

उल्लेखनीय है कि गिरोह के सरगना बंटी व उसके एक साथी की दिल्ली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी। गिरोह का प्रमुख सदस्य ओम शिवा उर्फ कालू इस समय वह तिहाड़ जेल में बंद है।

सूरजकुंड थाना पुलिस ने बताया कि उमेश तिहाड़ में बंद कालू का छोटा भाई है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now