बुंदेसलीगा : प्रशंसकों को स्टेडियम नहीं जाने का मलाल लेकिन टीवी पर मैच देखने की खुशी
बारटेली को हालांकि इसकी शिकायत नहीं है शाल्के के खिलाफ मैच को दर्शकों के बिना खेला जाएगा।
कोविड-19 महामारी के कारण शनिवार को दो महीने के बाद फिर से लीग के शुरू होने की उन्हे खुशी है लेकिन इस बात का मलाल है कि वह स्टेडियम से अपनी टीम का हौसला अफजाई नहीं कर सकेंगी।
बारटेली को हालांकि इसकी शिकायत नहीं है शाल्के के खिलाफ मैच को दर्शकों के बिना खेला जाएगा।
उन्होंने एएफपी से कहा, ‘‘महामारी को रोकने के लिए ‘दर्शकों के बिना’ मैच खेलना बेहतर है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह स्वास्थ्य की मुश्किल चुनौती पेश करेगा।
बारटले ने बताया कि वह इस मैच को टेलीविजन पर अपने दोस्त के घर देखेंगी।
पैतालिस साल के मार्को पेर्ज भी 1987 से बोरूसिया डार्टमंड के मैच देख रहे है। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्ते के साथ टेलीविजन पर इसका लुत्फ उठायेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह दुखद है कि मैच खाली स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं, लेकिन यह कुछ नहीं होने से बेहतर है। हम स्वास्थ्य नियमों का जितना अधिक पालन करेंगे उतनी जल्दी हम स्थिति सामान्य होगी।’’
पुलिस ने बुंदेसलीगा प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वे घर पर ही मैच का लुत्फ उठाये। मैच से पहले बड़ी संख्या में पुलिस सड़क पर थी ताकि बड़ी संख्या में प्रशंसकों को जमा होने से रोक सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

