देश की खबरें | बुमराह पूरी तरह फिट है, आयरलैंड जा सकता है : बीसीसीआई सचिव जय शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड में होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत दूसरे दर्जे की टीम भेजेगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि पूरी तरह फिट हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मालाहिडे में होने वाले तीन मैचों के दौरान खिलाया जा सकता है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई आयरलैंड में होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत दूसरे दर्जे की टीम भेजेगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि पूरी तरह फिट हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मालाहिडे में होने वाले तीन मैचों के दौरान खिलाया जा सकता है।

बुमराह अपनी पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ की सर्जरी के बाद इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनके अंतिम फैसला लिये जाने से पहले कुछ अभ्यास मैच खेलने की उम्मीद है।

शाह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वह आयरलैंड जा सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले 12 वनडे ही बचे हैं और प्रयास इस बात पर होगा कि चयन में निरंतरता बरती जाये।

शाह ने यह साफ किया कि वापसी करने वाले बुमराह को छोड़कर विश्व कप टीम के सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के खत्म होने के छह दिन के अंदर शुरु होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना जायेगा जिसमें टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं।

शाह ने कहा, ‘‘आयरलैंड दौरे के अलावा चयन में निरंतरता होगी। ’’

शाह ने यह भी कहा कि यह देखना बीसीसीआई का कर्तव्य है कि अन्य क्रिकेट बोर्ड भी अच्छी स्थिति में रहें इसलिये इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य बोर्ड के अस्तित्व के लिए हमें हर जगह दौरा करना होगा। इतना ज्यादा क्रिकेट होने के कारण चोट भी लगेंगी। हमें अन्य बोर्ड का ध्यान भी रखना होगा। ’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट मैच खेलने होंगे जो भारतय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

शाह ने कहा, ‘‘हाल में सीनियर खिलाड़ी जैसे चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव दलीप ट्राफी में खेले थे। जो भी खिलाड़ी एनसीए में नहीं हैं और भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, उसे घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा। 80 प्रतिशत खिलाड़ियों ने फिटनेस जांच पास कर ली है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज