खेल की खबरें | बुमराह ने लारा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, ब्राड के खिलाफ 29 रन जड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की उपलब्धि को एक रन से पीछे छोड़ दिया।

बर्मिंघम, दो जुलाई भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की उपलब्धि को एक रन से पीछे छोड़ दिया।

यह विश्व रिकॉर्ड 18 वर्ष तक लारा के नाम रहा जो उन्होंने 2003-04 में टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर रॉबिन पीटरसन पर 28 रन बनाकर हासिल किया था जिसमें छह वैध गेंदों में चार चौके और दो छक्के शामिल थे।

आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जॉर्ज बेली ने भी एक ओवर में 28 रन बनाये थे लेकिन वह बाउंड्री की गिनती में लारा से पीछे रहे।

ब्राड पर 2007 में शुरूआती विश्व टी20 में भारतीय स्टार युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। ब्राड ने शनिवार को यहां पांचवें टेस्ट में भारत की पहली पारी के 84वें ओवर में 35 रन लुटा दिये जिसमें छह अतिरिक्त रन (पांच वाइड और एक नो बॉल) भी शामिल थे।

भारतीय कप्तान बुमराह 16 गेंद में चार चौके और दो छक्कों से 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस ओवर की शुरूआत हालांकि हुक शॉट से हुई जिसे बुमराह टाइम नहीं कर सके जो चौके के लिये चला गया जिसके बाद हताशा में ब्राड ने एक बाउंसर लगाया जो वाइड था जो मैदान से बाहर निकल गया और इससे पांच रन मिले।

अगली गेंद ‘नो बॉल’ रही जिस पर बुमराह ने छक्का जड़ा।

अगली तीन गेंद पर बुमराह ने अलग अलग दिशा में - मिड ऑन, फाइनल लेग और मिड विकेट पर - तीन चौके लगाये।

फिर बुमराह ने डीप मिड विकेट पर एक छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर एक रन लिया जिससे इस ओवर में कुल 35 रन बने।

भारत ने इस तरह ऋषभ पंत (146 रन) और रविंद्र जडेजा (104 रन) के शतकों से पहली पारी में 416 रन बनाये।

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि बुमराह की यह उपलब्धि ‘अनोखी’ थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मत कहना जब 35 रन बने थे तो मैं माइक पर था। युवराज ने 36 रन बनाये थे और मैंने खुद 36 रन बनाये थे। ’’

जब युवराज ने टी20 विश्व कप में एक ओवर में छह छक्के से 36 रन बनाये थे तो वह कमेंट्री कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘और आज जो मैंने देखा, वो असामान्य था, जिसकी आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी। जसप्रीत बुमराह का विश्व रिकॉर्ड बनाना, वो भी पहली बार भारतीय कप्तान के तौर पर 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए और फिर लारा, जॉर्ज बेली, केशव महाराज को पछाड़ना।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओवर में 29 रन। युवराज ने जिस गेंदबाज पर छह छक्के जड़े, उसी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने इतने रन दिये। पूरे ओवर में 35 रन बने जो विश्व रिकॉर्ड है जिससे पहले एक ओवर में सर्वाधिक रन 28 थे। ’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘आपको लगता है कि आपने सबकुछ देख लिया है लेकिन आपको महसूस होना चाहिए कि आप खेल में अब भी छात्र हो, किसी भी दिन कुछ भी हैरानी भरी चीज हो सकती है। लेकिन आज जो कुछ भी मैंने दिखा वो बिलकुल विचित्र था। जसप्रीत बुमराह ने अपने बल्ले से 29 रन से एक ओवर में कुल 35 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी