जरुरी जानकारी | खरीफ सत्र बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद पंजाब में धान की बंपर पैदावार की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब में खरीफ सत्र 2023-24 के जुलाई और अगस्त के दौरान बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद धान फसल की बंपर पैदावार की उम्मीद है।

चंडीगढ़, दो दिसंबर पंजाब में खरीफ सत्र 2023-24 के जुलाई और अगस्त के दौरान बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद धान फसल की बंपर पैदावार की उम्मीद है।

देश के खाद्यान्न कटोरे के रूप में जाने जाने वाले राज्य में धान का उत्पादन 205 लाख टन से अधिक होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की तुलना में औसत उपज चार क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक की होगी।

पंजाब कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह ने कहा, ‘‘हम इस साल धान का उत्पादन 205 लाख टन से अधिक होने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

राज्य में वर्ष 2022-23 में 205 लाख टन का उत्पादन हुआ था। वहीं वर्ष 2020-21 में 208 लाख टन उत्पादन हुआ था। राज्य कृषि विभाग के नवीनतम फसल कटाई प्रयोगों से राज्य की औसत उपज 69.39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गयी है, जो पिछले वर्ष प्राप्त उपज से 4.60 क्विंटल अधिक है।

राज्य में इस साल जुलाई और अगस्त में बाढ़ आने के बावजूद धान की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। धान की बुवाई के मौसम में बाढ़ ने पटियाला, संगरूर, रूपनगर, जालंधर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में कहर बरपाया था, जिससे फसल को व्यापक नुकसान हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों को एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खरीफ की फसल को फिर से बोना पड़ा और उत्पादकों ने पीआर 126 (छोटी अवधि की धान की किस्म) और पूसा बासमती 1509 को अपनाया।

लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में उफनती नदियों के बाढ़ के पानी से छोड़े गए गाद और पत्थरों ने भी धान की फसल की दोबारा रोपाई के लिए उत्पादकों के लिए एक चुनौती पैदा की।

अधिकारियों ने कहा कि धान की उपज में वृद्धि का श्रेय इस तथ्य को भी दिया जा सकता है कि फसल पर कीट या बीमारी का कोई हमला नहीं हुआ।

इस सत्र में पंजाब में करीब 32 लाख हेक्टेयर में धान की फसल बोई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड