Chhattisgarh: विवाह समारोह के दौरान गोलियां चलाईं, दूल्हे और पिता की पिस्तौल जब्त
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं.
जांजगीर-चंपा, 14 फरवरी : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चंपा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं. जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनी ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को रासोट गांव में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह के विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने सिंह और उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा पिस्तौल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था. जब पुलिस को जानकारी मिली कि यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है तब पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं और वहां मौजूद लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर यूपी में बजरंग दल बना मॉरल पुलिस
#WATCH छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जश्न में फायरिंग की गई। (13/02) pic.twitter.com/yBXSCD0pcJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2023
सोनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है. उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

