एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | थोक मूद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे माह बढ़कर फरवरी में 4.17 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाने-पीने और ईंधन, बिजली के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

जरुरी जानकारी | थोक मूद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंची

नयी दिल्ली, 15 मार्च थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे माह बढ़कर फरवरी में 4.17 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाने-पीने और ईंधन, बिजली के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

थोक मुद्रास्फीति एक महीना पहले जनवरी में 2.03 प्रतिशत पर थी जबकि एक साल पहले फरवरी में यह 2.26 प्रतिशत पर थी। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कई माह तक लगातार नरम पड़ते जाने के बाद फरवरी माह में खाद्य पदार्थों के दाम 1.36 प्रतिशत बढ़ गये। इससे पहले जनवरी में इनमें 2.80 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

सब्जियों के दाम फरवरी में 2.90 प्रतिशत घट गये, वहीं जनवरी में इनके दाम 20.82 प्रतिशत नीचे गये थे।

दालों की यदि बात की जाये तो फरवरी में दालों के दाम 10.25 प्रतिशत बढ़ गये। वहीं फलों के दाम 9.48 प्रतिशत और बिजली समूह की मुद्रास्फीति 0.58 प्रतिशत रही।

रिजर्व बैंक ने पिछले महीने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुये ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा। यह लगातार चौथी समीक्षा थी जिसमें दर में कोई बदलाव नहीं किया गया।

वहीं खुदरा मुद्रास्फीति की यदि बात की जाये तो फरवरी में यह 5.03 प्रतिशत पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).