विदेश की खबरें | बुल्गारिया ने रूस के राजनयिक को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि उसने एक रूसी राजनयिक को ‘‘अवांछित व्यक्ति’’ घोषित किया है और अभियोजक के कार्यालय द्वारा यह सूचित किए जाने के बाद उसे देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया कि राजनयिक ‘‘अनियमित खुफिया गतिविधियों’’ में शामिल है।

बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि उसने एक रूसी राजनयिक को ‘‘अवांछित व्यक्ति’’ घोषित किया है और अभियोजक के कार्यालय द्वारा यह सूचित किए जाने के बाद उसे देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया कि राजनयिक ‘‘अनियमित खुफिया गतिविधियों’’ में शामिल है।

पिछले महीने बुल्गारिया ने 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था, सोफिया में रूस के राजदूत पर सार्वजनिक रूप से "राजनयिक, तीखी और असभ्य" टिप्पणी करने का आरोप लगाया था और मास्को से अपने राजदूत को परामर्श के लिए वापस बुला लिया था।

बीजिंग- चीन के एक राजनयिक ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके यह भरोसा दिलाना चाहिए कि नाटो का और अधिक विस्तार नहीं होगा, यूक्रेन में हथियारों की तैनाती नहीं की जाएगी और अमेरिका मामले में तटस्थ रहेगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के यूरोपीय मामलों के विभाग के महानिदेशक वांग लुतोंग ने शनिवार को बीजिंग में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके बाद हो सकता है कि मसला सुलझ जाए।’’

पुतिन को राष्ट्रपति पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देने के बाइडन के बयान की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए वांग ने कहा, ‘‘अमेरिकियों का उद्देश्य क्या है? वे यूक्रेन में युद्ध-विराम देखना चाहते हैं या रूस को कमजोर करना कहते हैं? और कुछ लोग सरकार बदलने की बात कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनका इरादा युद्ध-विराम का है तो मुझे लगता है कि इस मुद्दे को शीघ्र ही सुलझाया जा सकता है।’’ वांग के बयान से पहले चीन ने एक सम्मेलन में यूरोपीय संघ के समक्ष रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी। बीजिंग ने रूस के हमले की निंदा करने से भी इनकार किया था।

------

कीव, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी तेल डिपो पर हमले का आदेश देने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा कि वह ‘सर्वोच्च कमांडर’ के तौर पर जो आदेश देते हैं, उस पर किसी के साथ चर्चा नहीं करते।

इससे पहले यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने मॉस्को के उन आरोपों का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के दो हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को बेल्गोरोद स्थित तेल डिपो पर हमला किया।

बेल्गोरोद के गवर्नर ने कहा था कि डिपो पर हुए हमले में दो कर्मचारी घायल हुए हैं, लेकिन रूसी मीडिया ने तेल कंपनी रोसनेफ्त के बयान का हवाला देते हुए किसी के भी घायल होने की खबर से इनकार किया है।

------

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा कि वह यूक्रेन के सुरक्षा बलों को रूसी सेना से देश की रक्षा करने के लिए 30 करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरणों की अतिरिक्त मदद दे रहा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने शुक्रवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि सैन्य मदद में लेजर निर्देशित रॉकेट प्रणालियां, मानवरहित विमान, बख्तरबंद वाहन, अंधेरे में देखने में सक्षम बनाने वाले उपकरण और गोला-बारूद के अलावा चिकित्सा आपूर्ति व अतिरिक्त कलपुर्जे भी शामिल हैं।

किर्बी ने कहा कि नया पैकेज अमेरिकी सेना के भंडार से निकले उपकरण देने के बजाय यूक्रेन को ‘‘नयी क्षमताएं देने के लिए एक अनुबंधित प्रक्रिया की शुरुआत है।’’ अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से उसे 1.6 अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता मुहैया कराई है।

------

ल्वीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार तड़के अपने मुल्क के लोगों को आगाह किया कि राजधानी कीव के बाहर स्थित नगरों सहित उत्तर से पीछे हट रहे रूसी सैनिकों ने ‘‘एक बड़ी आपदा’ पैदा कर दी है, क्योंकि वे ‘पूरे क्षेत्र’ में बारूदी सुरंगें छोड़ गए हैं, यहां तक कि घरों और लाशों के आसपास भी।

जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘वे पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछा रहे हैं। वे घरों के आसपास बारूदी सुरंगें छोड़ रहे हैं। यहां तक कि युद्ध में मारे गए लोगों की लाशों को भी नहीं बख्श रहे।’’

उन्होंने निवासियों से अपने सामान्य जीवन को फिर से शुरू करने के लिए इंतजार करने का आग्रह किया जब तक कि इसको लेकर आश्वास्त नहीं हो जाए कि बारूदी सुरंग को साफ कर दिया गया है और गोलाबारी का खतरा टल गया है।

ज़ेलेंस्की ने आगे कठिन लड़ाई की चेतावनी दी क्योंकि रूसियों ने पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों को फिर से तैनात किया है।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन से और यूरोपीय संसद अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला से उनकी कीव की यात्रा के दौरान बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप को हमारे मारियुपोल में जो हो रहा है, उसके बारे में चुप रहने का अधिकार नहीं है।पूरी दुनिया को इस मानवीय आपदा का जवाब देना चाहिए।’’

जेलेंस्की ने कहा कि शुक्रवार को 3,071 लोग मारियुपोल छोड़ने में कामयाब हो गए।

------

रूस के मिसाइल हमलों में कई लोगों की मौत

ल्वीव। यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा कि काले सागर के ओडेसा क्षेत्र में शुक्रवार को रूस ने कम से कम तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे कई लोगों की जान गई। हालांकि, अधिकारी ने नुकसान का ब्योरा नहीं दिया।

क्षेत्रीय अधिकारी मैक्सिम मार्चेंको ने कहा कि क्रीमिया से मिसाइलें दागी गई थीं, जो 2014 से रूस के कब्जे में है। वहीं, यूक्रेन की सेना ने कहा कि इस्कंदर मिसाइलों को एक अहम लक्ष्य को भेदना था, लेकिन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली के जवाबी हमले के चलते वे इसमें नाकाम रहीं।

-------

रूसी तेल डिपो पर हमले से इनकार

कीव। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने रूस के तेल डिपो पर हमला करने की खबरों को खारिज किया है। मॉस्को ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

कीव, यूक्रेन - कीव के मेयर ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी के पास स्थित उपनगरों में बमबारी जारी है, जबकि रूस ने क्षेत्र से सैनिकों को वापस हटाने का वादा किया था।

विताली व्लित्सचोको ने शुक्रवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ‘स्काई न्यूज’ को बताया कि वह "दिन और रात के दौरान लगातार’’ विस्फोटों की आवाज सुन सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल