एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलढाणा हादसा: शिंदे ने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने बुलढाणा जिले में हुई बस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किये जाएंगे।

देश की खबरें | बुलढाणा हादसा: शिंदे ने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया

नागपुर, एक जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने बुलढाणा जिले में हुई बस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किये जाएंगे।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई जबकि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई।

शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुलढाणा जिले के पिंपलखुटा गांव का दौरा किया, जहां शुक्रवार देर रात दुर्घटना हुई थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जानकारी देने वाले स्थानीय निवासियों से बातचीत की।

शिंदे ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि सभी वाहन चालकों को गति सीमा से संबंधित नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अब तक ज्यादातर हादसे मानवीय गलतियों के कारण हुए हैं। हालांकि, सरकार ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि दुर्घटनाएं न हों।’’

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी।

शिंदे ने कहा, ‘‘आज की दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है। बस का दरवाजा लॉक होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। आठ लोग बस से निकल सके।’’

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर तैनात त्वरित प्रतिक्रिया वाहन, दमकल और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के 520 किलोमीटर लंबे पहले चरण का उद्घाटन किया था। आधिकारिक तौर पर इसे ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ का नाम दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).