देश की खबरें | बुलंदशहर : पुलिस ने शूटरों की सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले महीने बुलंदशहर जिले में पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी तीन शूटरों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बुलंदशहर, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले महीने बुलंदशहर जिले में पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी तीन शूटरों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनामी राशि उसे मिलेगी जो इनकी गिरफ्तारी योग्य सूचना मुहैया कराएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 449 नए मामले पाए: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 15 जून को खानपुर इलाके के जाडौल गांव के पूर्व प्रधान संजय की कार को रोकर एसयूवी सवार हमलावरों ने हत्या कर दी थी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान अमित, जैकी और सोनू के रूप में की और उनकी सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Sree Padmanabhaswamy Temple: श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानें फैसले से जुडी खास बातें.

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे संदिग्धों की सूचना देने के एवज में दी जाने वाली इनामी राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इनामी राशि को दोगुनी करने की मंजूरी मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने सोमवार को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\