एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

देश की खबरें | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा आरंभ

नयी दिल्ली, 12 जनवरी संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) का संबोधन होगा। एक फरवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।’’

इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा।

वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).