देश की खबरें | उप्र को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है बजट:भूपेन्द्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

लखनऊ, 20 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट बृहस्पतिवार को पेश किया, जिसमें अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बजट को प्रदेश के समग्र विकास का एक मजबूत रोडमैप करार दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट "विकसित भारत" के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

चौधरी ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है तथा 2025-26 का बजट प्रदेश के चौमुखी विकास को गतिमान करने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि यह बजट 'नए उत्तर प्रदेश' के नवीन सपनों तथा गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है तथा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की दूरदृष्टि सोच के अनुरूप है।

उन्होंने ने ऐतिहासिक बजट के लिए उत्तर प्रदेश के वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को हार्दिक आभार प्रकट किया।

चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और गरीबों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है, जो उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\