ताजा खबरें | बजट चर्चा छह अंतिम लोस

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बहुजन समाज पार्टी के रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि ग्राम सभा स्तर पर गौशालाएं खोली जानी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी के रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि ग्राम सभा स्तर पर गौशालाएं खोली जानी चाहिए।

भाजपा के सुनील सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बहुआयामी काम किये हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने मांग की कि ‘अग्निपथ’ योजना को बंद किया जाए और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।

निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा ने कहा कि कोविड महामारी के बाद भी आर्थिक रूप से देश को इस तरह स्थिर रख पाना बहुत मुश्किल था, लेकिन इस सरकार ने करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को केवल नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिए, अच्छी बातें भी सदन में बतानी चाहिए।

कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि भारत की मौजूदा कर व्यवस्था लोगों के लिए परेशान करने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश में गरीबों और अमीरों के बीच की खाई पाटने के लिए कुछ काम नहीं किया।

केरल कांग्रेस (एम) के सी थॉमस ने कहा कि सरकार ने इस बजट में गरीबी उन्मूलन पर बहुत कम ध्यान दिया है जिसका उदाहरण मनरेगा और अन्य योजनाओं के बजट में कमी करना है।

कांग्रेस के अमर सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, असमानता और महंगाई पर बजट में कुछ भी नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अप्रत्यक्ष कर, पेट्रोल-डीजल की दरें, जीएसटी की दरें कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं किया है, वहीं आयकर में राहत की घोषणा भी असमंजस वाली है।

उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन परिपथ में शामिल करने की मांग की।

चर्चा में शिरोमणि अकाली दल (मान) के सदस्य सिमरनजीत सिंह मान और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की गीता विश्वनाथ ने भी भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\