देश की खबरें | बजट आबंटन से मध्यप्रदेश के विकास में तेजी आएगी : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं तथा उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए आवंटित राशि से मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में विकास में तेजी आएगी।

भोपाल, दो फरवरी भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं तथा उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए आवंटित राशि से मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में विकास में तेजी आएगी।

सिंधिया ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैंने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह को पत्र लिखकर चम्बल नदी से ग्वालियर एवं मुरैना के लिए जल आपूर्ति, चन्देरी के बुनकरों का विकास, ग्वालियर-शिवपुरी-चन्देरी क्षेत्र के पर्यटन में विकास एवं बाबा महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के अनुरक्षण के लिए राशि की मांग की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये हर्ष का विषय है कि भारत सरकार के आम बजट में इन योजनाओं के लिए कुल 400 करोड़ रूपये की राशि की मंजूरी प्रदान की है। इस राशि में से ग्वालियर एवं मुरैना में चम्बल नदी से पानी लाने के लिए 250 करोड़ रूपये, चन्देरी के बुनकरों के विकास एवं ग्वालियर-शिवपुरी-चन्देरी क्षेत्र के पर्यटन के विकास के लिए 75 करोड़ रूपये एवं बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए 75 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।’’

सिंधिया ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे जो सबके लिए प्रसन्नता का विषय है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी