देश की खबरें | बौद्ध भिक्षु धम्मरथाना को श्रीलंका में सत्तारूढ़ एसएलपीपी पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बौद्ध भिक्षु उथुरावाला धम्मरथाना सत्तारूढ़ पार्टी श्रीलंका पोडुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी ने शनिवार को यह घोषणा की।

कोलंबो, 22 अप्रैल बौद्ध भिक्षु उथुरावाला धम्मरथाना सत्तारूढ़ पार्टी श्रीलंका पोडुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी ने शनिवार को यह घोषणा की।

पार्टी ने बताया कि धम्मरथाना पूर्व वरिष्ठ मंत्री जी. एल. पीरिस का स्थान लेंगे।

एसएलपीपी के महासचिव सागर करियावासम ने शनिवार को पार्टी की आम बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘उथुरावाला धम्मरथाना को पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया गया है।’’

समाचार पोर्टल ‘कोलंबो गजट’ की खबर के अनुसार पार्टी ने पीरिस को मार्च में उनके पद से बर्खास्त कर दिया था।

करियावासम ने कहा, ‘‘जी. एल. पीरिस के अब पार्टी में नहीं होने के कारण, हमें उनकी जगह किसी को नियुक्त करना था।’’ उन्होंने कहा कि धम्मरथाना लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं।

एसएलपीपी ने यह भी बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेता महिंदा राजपक्षे से भारत-श्रीलंका संबंधों और नई दिल्ली द्वारा श्रीलंका को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू