विदेश की खबरें | कंबोडिया के अंकोर मंदिर परिसर में बुद्ध की प्रतिमा का धड़ मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. माना जा रहा है कि यह धड़ 12वीं या 13वीं सदी की प्रतिमा का है। इसे पिछले महीने अंकोर के ता प्रोहम मंदिर में कंबोडियाई और भारतीय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की गई खुदाई के दौरान खोजा गया था।
माना जा रहा है कि यह धड़ 12वीं या 13वीं सदी की प्रतिमा का है। इसे पिछले महीने अंकोर के ता प्रोहम मंदिर में कंबोडियाई और भारतीय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की गई खुदाई के दौरान खोजा गया था।
पुरातत्ववेत्ता नेथ साइमन ने इस सप्ताह बताया कि यह प्रतिमा 29 टुकड़ों के साथ मिली है, जो एक ही मूर्ति के हिस्से प्रतीत होते हैं।
नेथ साइमन ने सिएम रीप प्रांत से फोन पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘जब हमने इस मूर्ति को खोदकर निकाला तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा आश्चर्य था क्योंकि अब तक हमें केवल छोटे-छोटे टुकड़े ही मिले थे।’’
उन्होंने प्रतिमा के डिजाइन का वर्णन करते हुए कहा कि इसमें नक्काशीदार आभूषण, वस्त्र और कमरबंद प्रदर्शित हैं।
मूर्ति का कथित सिर 1927 में फ्रांसीसी औपनिवेशिक काल के दौरान उसी मंदिर में खोजा गया था, और वर्तमान में इसे राजधानी नोम पेन्ह में कंबोडिया के मुख्य राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा गया है।
कंबोडिया के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, यह स्थल कंबोडिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और 2024 में लगभग दस लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आये थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)