विदेश की खबरें | बीटीएस में टूट से उसकी गतिविधियों, सैन्य छूट पर बहस छिड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बैंड की कंपनी ‘हाइब’ ने समूह के विराम लेने से इनकार किया। इस घोषणा के बाद से समूह के सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वे पोस्ट, तस्वीरें डाल रहे हैं और आश्वासन दे रहे हैं कि उनका बैंड टूटा नहीं है।

इस बैंड की कंपनी ‘हाइब’ ने समूह के विराम लेने से इनकार किया। इस घोषणा के बाद से समूह के सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वे पोस्ट, तस्वीरें डाल रहे हैं और आश्वासन दे रहे हैं कि उनका बैंड टूटा नहीं है।

इस घोषणा के तुरंत बाद हाइब का शेयर शुरुआत में 25 फीसदी तक गिर गया और अभी तक पूरी तरह नहीं उबरा है लेकिन कई अन्य बातें अब भी बीटीएस के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। इसमें से एक बीटीएस के कुछ सदस्यों के लिए सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देना भी शामिल है।

दक्षिण कोरियाई सरकार ने 2020 में बीटीएस की सफलता के शिखर पर होने के दौरान देश के सैन्य कानून में संशोधन किया था, जिसके तहत दक्षिण कोरियाई युवकों को तकरीबन दो साल तक सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देनी होती है। संशोधित कानून के तहत जिन समेत शीर्ष के-पॉप कलाकारों को सेना में सेवा देने के लिए 30 साल के होने तक छूट दी गयी।

कोरिया नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स के प्रोफेसर ली डोंग युएन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सेना में सेवा देने का वक्त नजदीक आने के कारण उन्होंने सोचा होगा कि व्यक्तिगत रूप से कुछ करना बेहतर होगा, इससे पहले कि ज्यादा देर न हो जाए और इसलिए मैं इसे सबसे बड़ी वजह मानता हूं।’’

ईबेस्ट इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइब के लिए बीटीएस सदस्यों का सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देना हमेशा एक सिरदर्द रहा है। बीटीएस कभी कंपनी के 90 फीसदी मुनाफे के लिए जिम्मेदार रहा है। अब यह समूह कंपनी के लिए 50 से 60 फीसदी मुनाफा ही कमा रहा है।

ईबेस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर में गिरावट इसलिए आयी होगी क्योंकि सेना की सेवा से मुक्त होने के बाद समूह की गतिविधियों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

‘‘डायनामाइट’’ और ‘‘बटर’’ जैसे हिट गीतों के साथ सबसे सफल के-पॉप बैंड रहे बीटीएस ने इतने वर्षों में सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है। वह ग्रैमी अवार्ड में नामांकन हासिल करने वाला पहला के-पॉप बैंड बन गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका