एजेंसी न्यूज

UP Assembly Elections 2022: बसपा के प्रतिद्वंदी दलों ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेला- मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अपने प्रतिद्वंदी दलों पर राजनीति के अपराधीकरण के जरिए उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेलने का आरोप लगाया.

UP Assembly Elections 2022: बसपा के प्रतिद्वंदी दलों ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेला- मायावती
बसपा प्रमुख मायावती (Photo Credit : ANI)

लखनऊ, 25 जनवरी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अपने प्रतिद्वंदी दलों पर राजनीति के अपराधीकरण के जरिए उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेलने का आरोप लगाया.

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘बसपा के अलावा सभी दलों की सरकारों ने राजनीति के अपराधीकरण और अपराध के राजनीतिकरण, कानून के साथ खिलवाड़ तथा अपनी पार्टी के गुंडों एवं माफियाओं को संरक्षण के जरिए उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेल दिया है." यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: आगरा कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगी एक ट्रांसजेंडर

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिद्वंदी दल उत्तर प्रदेश को गरीब और पिछड़ा बनाए रखकर जनता को त्रस्त करने के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन इन दलों की जुमलेबाजी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).