राष्ट्रपति चुनाव के लिए बसपा का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की, जो इस पद के लिए पहली जनजातीय नेता और दूसरी महिला होंगी.
लखनऊ, 25 जून : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की, जो इस पद के लिए पहली जनजातीय नेता और दूसरी महिला होंगी. बसपा प्रमुख मायावती ने यहां कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है.’’' उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह फैसला न तो भाजपा या राजग के समर्थन में है और न ही विपक्ष के खिलाफ है, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए हमने यह फैसला किया है.’’
उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी के विचार और देश में एक सक्षम एवं समर्पित जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनाने के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला करते समय बसपा को परामर्श से बाहर रखने के लिए बसपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों की भी आलोचना की और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव पर अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है. यह भी पढ़ें : Maharashtra Political Crisis: शिंदे कैंप आज करेगा फ्यूचर प्लान पर मंथन, मुंबई में शिवसेना भी करेगी मीटिंग
गौरतलब है कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं. मतदान 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

