एजेंसी न्यूज

Mayawati on Bangladesh Violence: बांग्लादेश मामले पर बसपा केंद्र सरकार के फैसलों के साथ है- मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पड़ोसी देश बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसलों के साथ है।

Mayawati on Bangladesh Violence: बांग्लादेश मामले पर बसपा केंद्र सरकार के फैसलों के साथ है- मायावती
Credit-Twitter X

लखनऊ, 6 अगस्त : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पड़ोसी देश बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसलों के साथ है. मायावती ने बांग्लादेश के घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पड़ोसी देश बांग्लादेश के तेजी से बदलते हुए राजनीतिक हालात के मद्देनजर आज की सर्वदलीय बैठक अति महत्वपूर्ण है जिसमें सभी दलों द्वारा सरकार के फैसलों के साथ रहने का निर्णय उचित व जरूरी है.

बसपा भी इस मामले में केंद्र सरकार के फैसलों के साथ है.’’ गौरतलब है कि नौकरी में आरक्षण के मुद्दे को लेकर बांग्लादेश में सड़कों पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश मामले पर बसपा केंद्र सरकार के फैसलों के साथ है- मायावती

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).