एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बसपा प्रमुख मायावती ने नगर निगम चुनाव भी मतपत्र से करवाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मांग की हैं कि उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव मत पत्र (बैलट पेपर) से कराए जाएं ।

देश की खबरें | बसपा प्रमुख मायावती ने नगर निगम चुनाव भी मतपत्र से करवाने की मांग की

लखनऊ, दस अप्रैल । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मांग की हैं कि उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव मत पत्र (बैलट पेपर) से कराए जाएं ।

उन्‍होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा,''नगर निगम का चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि मतपत्रों से ही करायें । इसके अलावा चुनाव पूरी तरह से निष्‍पक्ष करायें जाए, यह हमारी सरकार से और संबंधित अधिकारियों से यह हमारी मांग है ।''

मायावती ने कहा कहा कि बसपा ने यह चुनाव (निकाय चुनाव) पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लडने का फैसला लिया है, ताकि प्रदेश में नगर निकाय स्‍तर पर समाज के सभी वर्गो का पूरा ध्‍यान रखा जा सकें ।

उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुये राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी।

कुमार ने बताया था, "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।"

उन्होंने बताया था कि इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

उत्‍तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा,झांसी,शाहजहांपुर,फिरोजाबाद,सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर,गाजियाबाद,वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में होगा ।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).