जरुरी जानकारी | बीएसएनएल कर्मचारी संगठन दूरसंचार संपत्तियों के मौद्रिकरण के विरोध में, करेंगे प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारी संगठन ने बृहस्पतिवार को भारत नेट परियोजना के तहत बिछायी गयी 2.86 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर के साथ साथ उसके और एमटीएनएल के 14,917 मोबाइल टावर को बाजार में चढ़ाने (मौद्रिकरण) की सरकार की योजना का विरोध किया।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारी संगठन ने बृहस्पतिवार को भारत नेट परियोजना के तहत बिछायी गयी 2.86 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर के साथ साथ उसके और एमटीएनएल के 14,917 मोबाइल टावर को बाजार में चढ़ाने (मौद्रिकरण) की सरकार की योजना का विरोध किया।

संगठन ने देशभर में कर्मचारियों से शुक्रवार को दोपहर भोजनावकाश के समय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

बीएसएनएल के कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि कंपनियों को मोबाइल टावर की बिक्री की योजना बीएसएनएल तथा एमटीएनएल के निजीकरण की शुरूआत है।

श्रमिक संगठन ने कहा कि अगर इन संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने की अनुमति दी गयी, तो सरकार का अगला लक्ष्य सात लाख किलोमीटर के ऑप्टिक फाइबर मार्ग का मौद्रिकरण होगा।

बीएसएनएल श्रमिक संगठन ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के नाम पर सरकार ने राष्ट्रीय संपत्ति औने-पौने दाम पर कंपनियों को सौंपने का फैसला किया है।’’

संगठन के अनुसार, ‘‘सरकार ने यह दलील दी है कि इन संपत्तियों का मालिकाना हक सरकार के पास ही रहेगा। यह कुछ और नहीं बल्कि जहर की मीठी गोली है।’’

उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिये सरकारी संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने की योजना एनएमपी पेश की है।

इसके तहत, सरकार ने भारत नेट फाइबर संपत्ति तथा बीएसएनएल और एमटीएनएल के 14,917 मोबाइल टावर के मौद्रिकरण के जरिये 35,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

श्रमिक संगठन ने कहा, ‘‘कंपनियों को मोबाइल टावर सौंपने से बीएसएनएल और एमटीएनएल को बड़ा झटका लगेगा। अब, यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार पिछले एक साल आठ महीने से बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू करने के रास्ते में क्यों रोड़े अटका रही है।’’

संगठन ने आरोप लगाया, ‘‘इसका कारण सरकार ने बीएसएनएल के मोबाइल टावर को बेचने का मन बना लिया है। अगर इसकी अनुमति मिली तो सरकार का अगला लक्ष्य बीएसएनएल का सात लाख किलोमीटर लंबा ऑप्टिक फाइबर मार्ग बेचने का होगा।’’

उसने कहा कि कर्मचारी संगठन राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन के नाम पर राष्ट्र की संपत्ति कंपनियों को देने का पुरजोर विरोध करता है और इसे रोके जाने की मांग करता है।

संगठन ने बीएसएनएल के कर्मचारियों से देश भर में शुक्रवार को दोपहर भोजनावकाश के समय विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू