देश की खबरें | पंजाब सीमा पर बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में मंगलवार को सुबह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, तीन दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में मंगलवार को सुबह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की पहली कोशिश का सुबह करीब आठ बजे पता चला और सुरक्षाबलों ने इसके बाद घुसपैठिए का शव और वहां एक हथियार भी बरामद किया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुरदासपुर सेक्टर में चन्ना सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने एक सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने संदिग्ध घुसपैठिए को ललकारा और उसे गोली मार कर ढेर कर दिया।’’

घुसपैठ की दूसरी घटना अमृतसर में दरिया मंसूर गांव के समीप हुई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सैनिकों ने बदमाश को चेतावनी दी लेकिन वह रुका नहीं और आगे बढ़ता रहा। खतरे को भांपते हुए तथा कुछ गलत होने से रोकने के लिए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में बदमाश पर गोली चलायी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हेा गयी।’’

उन्होंने बताया कि घुसपैठिए के पास से अत्याधुनिक ‘पंप एक्शन’ शॉटगन बरामद की गयी जो एक से ज्यादा गोलियां चलाने में सक्षम होती है। उनके मुताबिक, इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है।

यह 2023 में सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराने की पहली घटनाएं हैं। पिछले साल बीएसएफ ने पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो घुसपैठियों को मार गिराया था और 23 पाकिस्तानियों को पकड़ा था।

सोमवार को सुरक्षाबल ने एक किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया था जिसे 31 दिसंबर को गुरदासपुर सेक्टर के कसोवाल इलाके में जवानों ने मार गिराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी