देश की खबरें | बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, आठ जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग घटना में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरन तारन जिले में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की।

प्रवक्ता के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में भैनी राजपुताना गांव के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, उन्हें गांव के बाहरी इलाके में राजताल-भारोपाल-डोके तिराहा से सटे एक खेत में ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

प्रवक्ता के अनुसार, बरामद ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके शृंखला का एक ‘क्वाडकॉप्टर’ है।

उन्होंने बताया कि ठीक उसी समय बीएसएफ जवानों ने तरन तारन में पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को वान गांव के पास आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।

प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ देर बाद जवानों ने वान की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा और उसे रुकने का इशारा किया। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार मारी कंबोके गांव की ओर भाग गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मोटरसाइकिल का पीछा किया, लेकिन यह बाद में गांव में लावारिस मिली।

प्रवक्ता ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान के दौरान एक पैकेट मिला, जिसमें से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप बरामद की गई।

आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से गिराए जाने के बाद इस पैकेट को मोटरसाइकिल सवार को आपूर्ति के लिए ले जाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी