एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर लगभग 41 किलोग्राम सोना जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 21.2 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर लगभग 41 किलोग्राम सोना जब्त किया

कोलकाता, 22 जुलाई पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 21.2 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुनारमठ सीमा चौकी पर बीएसएफ की 158वीं बटालियन के जवानों ने बृहस्पतिवार की शाम को इछामती नदी में एक नाव को रोका।

बयान में कहा गया है, ‘‘घात लगाकर हमला करने वाले इन लोगों को चुनौती दी गई लेकिन उन्होंने बीएसएफ सैनिकों से टकराने की कोशिश की। जैसे ही बीएसएफ के जवान तेजी से उनकी ओर बढ़े, तस्कर नदी में कूद गए और सामान छोड़कर बांग्लादेश की ओर वापस आ गए।’’

इसमें कहा गया है कि नाव में पांच थैले मिले। इन थैलों में सोने के 321 बिस्कुट, सोने की चार छड़ और सोने का एक सिक्का मिला।

बीएसएफ ने बताया कि जब्त किया गया 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 41.49 किलोग्राम का है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 21.22 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि नाव से चार मोबाइल फोन, पैकिंग सामग्री और बांग्लादेशी समाचार पत्र भी बरामद किए गए।

बीएसएफ ने बताया कि यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की सबसे बड़ी बरामदगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).