देश की खबरें | बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 23 नवंबर जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये का शव सीमा पर पड़ा है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: मालदा में गंगा नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि चेक फकीरा अग्रिम सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों को एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत का पता चला जो पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये को चेतावनी दी गई, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आखिरकार वह मारा गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra: ठाणे में MNS नेता जमील शेख की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही बीएसएफ ने 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया था। संदेह है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान से इसी सुरंग से आए थे।

ये चारों आतंकवादी बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बान टोल प्लाजा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गए थे। चारों एक ट्रक से कश्मीर जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)