देश की खबरें | बीएसएफ ने जम्मू में सात आतंकवादियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।

नयी दिल्ली/जम्मू, नौ मई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।

यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को सांबा सेक्टर में हुई, जब निगरानी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों के एक ‘‘बड़े समूह’’ को देखा था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तान रेंजर्स की ढांढर चौकी का समर्थन था, जिनकी गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी घुसपैठ करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया और ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने उक्त चौकी के ध्वस्त होने की एक ‘थर्मल इमेजर क्लिप’ भी साझा की।

पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद दोनों देशों के बीच मौजूदा शत्रुता के मद्देनजर बीएसएफ ‘हाई अलर्ट’ पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\