देश की खबरें | भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायगंज (पश्चिम बंगाल), चार अगस्त पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपने दो साथियों को कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल उत्तम सूत्रधार ने बटालियन कमांडेंट महेंद्र सिंह भट्टी और कांस्टेबल अनुज कुमार से झगड़े के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू और कश्मीर में 390 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि रायगंज थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास भाटुन गांव में यह घटना घटी।

दोनों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर बोले उन्हें भूमि पूजन के लिए नहीं मिला न्योता, मीडिया के हवाले से मिली है आमंत्रण की जानकरी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सूत्रधार ने अपने साथियों को गोली मारने के बाद अपने वरिष्ठ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह अब पुलिस हिरासत में है। उसका दोनों से किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था। हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।’’

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार घटना के मामले में आंतरिक जांच का आदेश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)