देश की खबरें | बीएसएफ ने मालदा जिले में बांग्लादेशियों के एक समूह के तस्करी की कोशिश को नाकाम किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसके जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बांग्लादेशियों के एक समूह द्वारा तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया।
मालदा (पश्चिम बंगाल) 11 जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसके जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बांग्लादेशियों के एक समूह द्वारा तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया।
यह घटना बीएसएफ की दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 119वीं बटालियन के अंतर्गत सीमा चौकी नवादा पर सुबह करीब 2:10 बजे घटी।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ कर्मियों ने 15-20 हथियारबंद बांग्लादेशियों की हरकत देखी जो सीमा की ओर बढ़ रहे थे। बाड़ के भारतीय हिस्से में भी कई अन्य लोग देखे गए।
बीएसएफ द्वारा चुनौती दिए जाने के बावजूद तस्कर बाड़ की ओर बढ़े। उन्होंने जवानों की नजर से बचने के लिए हाई-बीम टॉर्च का इस्तेमाल किया।
बीएसएफ ने तस्करों को तितर-बितर करने के लिए शुरू में हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन यह प्रयास अप्रभावी साबित हुआ।
बीएसएफ के एक बयान में कहा गया, "इसके बाद तस्करों ने जवानों पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। जवाब में बीएसएफ कर्मियों ने तस्करी के प्रयास को रोकने के लिए आत्मरक्षा में दो राउंड गोलियां चलाईं।"
शीघ्र ही अतिरिक्त बल आ गया, जिससे तस्कर भागने को मजबूर हो गए।
इसके बाद इलाके की तलाशी में एक विशेष ब्रांड की कफ सिरप की 572 बोतलें, एक धारदार हथियार और एक हाई-बीम टॉर्च बरामद हुई।
बीएसएफ ने गोलीबारी में तस्करों के घायल होने की बात से इंकार नहीं किया है।
मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ ने सीमा चौकियों नंदनपुर, फर्जीपारा, हरिनाथपुर और चुरियंटपुर पर तस्करी और घुसपैठ के प्रयासों को विफल कर दिया।
बीएसएफ ने कहा कि उसने मवेशी तस्करों और अवैध घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए आत्मरक्षा में स्टन ग्रेनेड, पंप एक्शन गन (पीएजी) और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप मादक पदार्थ, पांच मवेशी और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

