एजेंसी न्यूज

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन से पंजाब में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम की

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को दावा किया कि उसने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन से पंजाब में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम की
(Photo Credit : BSF Twitter Handle)

नयी दिल्ली, 9 फरवरी : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को दावा किया कि उसने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे ‘‘पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ उड़कर आ रही एक संदिग्ध वस्तु की आवाज’’ सुनी गई, जिसके बाद सैनिकों ने ड्रोन पर गोलीबारी की.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ग्राम घग्गर और सिंघोके के क्षेत्र में तलाशी के दौरान अब तक संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पीले रंग के दो पैकेट बरामद किए गए हैं.’’ उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि ये पैकेट ड्रोन से गिराए गए. यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में चोरों ने ऐतिहासिक ‘सन वॉच ‘ को बनाया निशाना, चुरा ले गए धातु ब्लेड

अधिकारी ने कहा कि पैकेट में एक पिस्तौल भी लिपटी हुई थी और यह खेप बाड़ से लगभग 2.7 किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में मिली थी. उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि ड्रोन पाकिस्तानी की ओर चला गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).