देश की खबरें | बीएसएफ ने श्रीनगर में सीमांत मुख्यालय में मनाया अपना 59वां स्थापना दिवस

श्रीनगर, तीन दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां सीमांत मुख्यालय में अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि एक दिसंबर 1965 को देश के विशिष्ट बल ‘बीएसएफ’ की स्थापना की गयी थी, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली’ करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘समय बीतने के साथ इसने (बीएसएफ ने) राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) एवं नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा करने तथा उसकी गरिमा, अखंडता को अक्षुण्ण रखने के साथ ही आंतरिक कानून एवं व्यवस्था दुरुस्त करने, नक्सल-विरोधी अभियानों, पंजाब एवं कश्मीर में उग्रवाद-निरोधक (सीआई) भूमिका में भी अपनी दिलेरी स्थापित की।’’

बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि बल ने एक दिसंबर, 2023 को ‘राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पित, उत्कृष्ट एवं गौरवशाली सेवा’ के 58 साल पूरे किये।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ स्थापना दिवस के मौके पर बल के पुराने कर्मियों तथा सीमांत मुख्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केंद्र (कश्मीर) में तैनात कर्मियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘बाराखाना’ का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के सभी कर्मी स्थापना दिवस समारोह जोश एवं उत्साह से मनाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)