देश की खबरें | बीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में पांच बांग्लादेशियों और 12 भारतीयों को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 31 अक्टूबर सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के आरोप में पांच बांग्लादेशियों और 12 भारतीयों को पकड़ा है। अर्धसैनिक बल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बल ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि पांच बांग्लादेशी और 12 भारतीयों को बृहस्पतिवार को गैर कानूनी तरीके से नदिया जिले की रामनगर चौकी के पास सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया, जिनमें एक दलाल भी शामिल है।

यह भी पढ़े | US Visa: अमेरिका ने ये नए नियम किये जारी, कंपनियों के लिए H-1B गैर-प्रवासी वीजा पर लोगों को नौकरी देना हुआ कठिन.

बयान के मुताबिक, पकड़े गए भारतीयों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेनापोल में सीमा पार की थी और वे अब वापस लौट रहे थे।

बल ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों ने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु जा रहे थे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: पति 3 साल से जेल में था बंद, पत्नी और जेठ का बन गया संबंध, बेल पर छुटते ही भाई उतारा मौत के घाट.

बीएसएफ ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को हंसखली थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

इस बीच, बीएसएफ ने बृहस्पतिवार को ही खासमहल चौकी के पास गश्त के दौरान एक भारतीय को पकड़ा और उसके 10 मवेशियों को कब्जे में ले लिया।

बीएसएफ के मुताबिक, आरोपी कुछ और लोगों के साथ मिलकर इन मवेशियों को तस्करी करके बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहा था।

तस्करों के समूह के अन्य लोग भाग गए और पकड़े गए व्यक्ति को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन मवेशियों को कब्जे में लिया गया है, उनकी स्थानीय बाजार में 2,25,230 रुपये कीमत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)