एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीएसई, एनएसई ने अपंजीकृत बॉन्ड मंचों के साथ लेनदेन पर निवेशकों को सतर्क किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) के साथ लेनदेन को लेकर शुक्रवार को आगाह किया। इन मंचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

जरुरी जानकारी | बीएसई, एनएसई ने अपंजीकृत बॉन्ड मंचों के साथ लेनदेन पर निवेशकों को सतर्क किया

नयी दिल्ली, 11 जुलाई प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) के साथ लेनदेन को लेकर शुक्रवार को आगाह किया। इन मंचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

ये मंच बॉन्ड जैसे निश्चित-आय वाले विभिन्न साधनों तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं।

दोनों शेयर बाजारों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि निवेशक किसी भी ऑनलाइन बॉन्ड मंच के जरिये निवेश करने से पहले कई प्रमुख कारकों पर विचार करें। इनमें बॉन्ड की क्रेडिट रेटिंग, जारीकर्ता का पुनर्भुगतान रिकॉर्ड, निवेश साधन की तरलता, निपटान समय-सीमा और कर संबंधी प्रभाव शामिल हैं।

इसके अलावा, निवेशकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ये मंच बाजार नियामक सेबी के साथ एक ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को मंचों की तरफ से जारी स्पष्टीकरणों को अच्छी तरह पढ़ने, नियम एवं शर्तों को समझने के साथ यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी है कि लेनदेन विनियमित और सुरक्षित प्रणालियों के माध्यम से किए जाते हैं।

इन मंचों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए, शेयर बाजारों ने सही सूचना के आधार पर निवेश निर्णय लेने के लिए अंतर्निहित विशेषताओं, जोखिमों और संबंधित लागतों को समझने के महत्व पर बल दिया।

शेयर बाजारों ने कहा कि कॉरपोरेट बॉन्ड के निवेश पर जोखिम और प्रतिफल, उसकी क्रेडिट रेटिंग के आधार पर अलग-अलग होते हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड के जोखिम मीटर की तरह कॉरपोरेट बॉन्ड से संबंधित रेटिंग आधारित जोखिम पैमाना लाने पर विचार किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).