एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में बीएसई भवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (बीएसई) भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जो परिसर की तलाशी लेने के बाद फर्जी निकला।

देश की खबरें | मुंबई में बीएसई भवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

मुंबई, 15 जुलाई दक्षिण मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (बीएसई) भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जो परिसर की तलाशी लेने के बाद फर्जी निकला।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बीएसई के एक कर्मचारी को रविवार को एक ईमेल आईडी से एक संदेश मिला, जिसमें दक्षिण भारत के एक नेता का नाम था।

उन्होंने बताया कि ईमेल में दावा किया गया था कि बीएसई भवन में चार आरडीएक्स (विस्फोटक) आईईडी लगाए गए हैं और सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

बीएसई कर्मचारी ने स्टॉक एक्सचेंज अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तत्काल मुंबई पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की एक टीम बीएसई इमारत में पहुंची और तलाशी ली। उन्होंने बताया कि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के दौरान बीएसई भवन भी निशाने पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).