देश की खबरें | बीआरएस महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव लडे़गी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) महाराष्ट्र में पार्टी समितियों का गठन करेगी और जब भी जिला परिषद के चुनाव होंगे, वह उनके लिए अपने प्रत्याशी उतारेगी।

हैदराबाद, 27 अप्रैल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) महाराष्ट्र में पार्टी समितियों का गठन करेगी और जब भी जिला परिषद के चुनाव होंगे, वह उनके लिए अपने प्रत्याशी उतारेगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राव ने बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कुछ नेता बीआरएस में शामिल हुए।

राव ने कहा कि सात मई से सात जून तक महाराष्ट्र के हर गांव में बीआरएस समितियां गठित की जाएंगी और विशाल किसान रैली आयोजित की जाएगी जिसमें 10-12 लाख लोग शिरकत करेंगे।

बीआरएस ने महाराष्ट्र में अब तक तीन रैलियां की हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राव ने कहा, ‘‘बीआरएस जिला परिषद चुनाव लड़ेगी। पार्टी घर-घर जायेगी और हर व्यक्ति का स्वागत करेगी।’’

बीआरएस नागपुर और औरंगाबाद में अपना स्थायी कार्यालय खोलने की योजना भी बना रही है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए राव ने कहा कि लोग उनसे महाराष्ट्र को ‘खिचड़ी’ सरकार से मुक्त कराने का आह्वान कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त