देश की खबरें | बीआरएस विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को झटका देते हुए पार्टी के विधायक बी कृष्ण मोहन रेड्डी शनिवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

हैदराबाद, छह जुलाई तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को झटका देते हुए पार्टी के विधायक बी कृष्ण मोहन रेड्डी शनिवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में शामिल होने वाले बीआरएस विधायकों की कुल संख्या सात हो गई है।

गडवाल से विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी यहां जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

ऐसी अटकलें हैं कि आने वाले दिनों में बीआरएस के और विधायक सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 39 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस 64 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी।

बीआरएस के सात विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो गई।

बृहस्पतिवार रात को बीआरएस के छह विधानपार्षद सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके साथ ही 40 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 10 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से IndiGo का बड़ा विस्तार, 30 से अधिक नए रूट शुरू, अयोध्या और वाराणसी समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!