हैदराबाद, 17 सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) भारतीय जनता पार्टी की ‘बी टीम’ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने इस राज्य को धोखा दिया है।
उन्होंने हैदराबाद के निकट तुक्कूगोड़ा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अलग तेलंगाना राज्य का गठन करवाया, लेकिन गत नौ वर्षों में राज्य के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया।
खरगे ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है, लेकिन बीआरएस इसके उलट है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीआरएस भाजपा की बी टीम है इसलिए वह भाजपा की मदद कर रही है....मोदी जी और केसीआर देखने में अलग-अलग हैं, लेकिन अंदर से दोनों एक हैं...मोदी जी झूठ बोलते हैं, केसीआर भी झूठ बोलते हैं, दोनों ने तेलंगाना को धोखा दिया है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कुछ महीने बाद राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।
तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY