एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में स्कूटी सवार सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर; दोनों की मौत

सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में स्कूटी सवार सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर; दोनों की मौत
Road Accident (img: File photo)

सुलतानपुर (उप्र), 23 मई : सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर के पांचोपीरन कस्बा निवासी समीर (38) और उसका भाई अमीर (30) घर का सामान लेने स्कूटी से बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर क्षेत्र में जा रहे थे. उसने बताया कि दोनों भाई जब हसनपुर गुमटी के पास पहुंचे तो लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : ओडिशा के विधायक और सांसद मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रहे, बाहरी व्यक्ति सरकार चला रहा: नड्डा

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).