विदेश की खबरें | प्रेमी के साथ भागने के बाद भाई ने बहन की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब सूबे में परिवार की झूठी शान के लिए 17 वर्षीय लड़की की उसके भाई ने कथित तौर पर तब हत्या कर दी जब वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई।

लाहौर, नौ अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब सूबे में परिवार की झूठी शान के लिए 17 वर्षीय लड़की की उसके भाई ने कथित तौर पर तब हत्या कर दी जब वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई।

लड़की का निम्न आय वर्ग आबादी वाले सत्तकुताला गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हाल में वह उसके साथ चली गई थी।

यह भी पढ़े | अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने पाक के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से की मुलाकात.

पुलिस ने बताया कि इलाके के बुजुर्गों की पंचायत ने लड़के के परिवार को आदेश दिया कि वह लड़की को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दे।

लड़के के परिवार ने पंचायत से कहा कि लड़का लड़की से निकाह करना चाहता है लेकिन पंचायत ने पहले लड़की को उसके परिवार को सौंपने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े | Montana Sex Shop महिलाओं को देगी मुफ्त सेक्स टॉय, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप.

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़के के परिवार ने लड़की को उसके घर छोड़ा तो भाई मोहसिन से लड़की की बहस हुई जिसके बाद मोहसिन ने उसे गोली मार दी।

लड़की की मौके पर हर मौत हो गई। भाई फरार है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या घटना में लड़की का पिता भी शामिल है क्योंकि हत्यारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परिवार का कोई भी सामने आने को इच्छुक नहीं है।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्याएं आम हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिकझूठी शान और इज्जत के नाम पर हर साल करीब एक हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस