एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पेड़ बेचने के विवाद में भाई ने दो भाइयों की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के रामकोट थाने के बीहट गौर गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ बेचने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी।

देश की खबरें | पेड़ बेचने के विवाद में भाई ने दो भाइयों की हत्या कर दी

सीतापुर (उप्र), 25 नवंबर जिले के रामकोट थाने के बीहट गौर गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ बेचने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दल का गठन किया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने संवाददाताओं को बताया कि यूकेलिप्टस के पेड़ों को बेचने को लेकर हुए विवाद में सुनील शुक्ला ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर खुद के भाइयों मुनीश (45 वर्ष) और मुनेंद्र (32 वर्ष) की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई और सुनील और उसके बेटे दीपू, गोपाल और मोहन इस मामले में आरोपी हैं।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).