देश की खबरें | बागपत में साले ने की जीजा की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले में एक युवक की उसके साले ने कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बागपत(उप्र), आठ जुलाई बागपत जिले में एक युवक की उसके साले ने कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अहैड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते हुई।
उन्होंने बताया कि अहैड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय विकास ने करीब दो वर्ष पूर्व नंगलाबढ़ी गांव की आरती से प्रेम विवाह किया था, जो दूसरी जाति की है और यह विवाह दोनों परिवारों के लिए पहले से ही तनाव का कारण बना हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि आरती का अपने भाई आकाश से विवाद था और सोमवार को विकास, आरती के साथ उसके मायके गया था, ताकि परिवार के बीच सुलह करवाई जा सके, लेकिन रात में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान आकाश ने कथित रूप से ईंट से वार कर विकास की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटना में आरती की भाभी निधि, बहन अंकिता और पड़ोसी विजय को भी नामजद किया गया है। आरती की शिकायत पर खेकड़ा थाने में चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

