खेल की खबरें | प्रसारणकर्ता का दावा, भारत-पाक विश्व कप मैच सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टी20 विश्व कप में खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बना। प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है।

मुंबई, नौ नवंबर भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टी20 विश्व कप में खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बना। प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है।

स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालीफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल इससे पहले सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला था जिसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ 24 अक्टूबर को हुआ बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसने भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2016 आईसीसी विश्व टी20 सेमीफाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत और पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में दो साल बाद आमने सामने थी।’’

भारत और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ की थी जिसमें बाबर आजम की टीम ने विराट कोहली की टीम को 10 विकेट से हराया था।

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि भारत ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\