विदेश की खबरें | ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर किताब लिखने की पुष्टि, बाद में पोस्ट हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की जानकारी देने के थोड़ी देर बाद ही वह पोस्ट हटा दिया।

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), पांच अप्रैल पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की जानकारी देने के थोड़ी देर बाद ही वह पोस्ट हटा दिया।

फरवरी में कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि गायिका ने एक किताब को लेकर पब्लिशिंग हाउस ‘साइमन एंड शूस्टर’ के साथ समझौता किया है।

स्पीयर्स ने हालांकि इन खबरों की पुष्टि कभी नहीं की। सोमवार को इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में भी उन्होंने किताब के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने किताब की विमोचित होने की तारीख भी नहीं बताई।

गायिका (40) ने लिखा,‘‘ फिलहाल में एक किताब लिख रही हूं। यह वास्तव में बहुत सुकून देने वाला अनुभव है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में गुजर चुकी घटनाओं को फिर से दोहराना मुश्किल भरा काम रहा। गायिका ने कहा, ‘‘ मैं कभी अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाई। मैं सिर्फ कल्पना कर सकती हूं कि मैं बचकानी लगती हूं, लेकिन ये तब की बाते हैं, जब मैं काफी युवा थी।’’

‘यूएसए टूडे’ के मुताबिक, पोस्ट को बाद में हटा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\