एजेंसी न्यूज

ब्रिटिश सिख राजनेताओं ने भारत में आंदोलनकारी किसानों का किया समर्थन

ब्रिटिश सिख विपक्षी राजनेताओं ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आवाज उठायी है और यथाशीघ्र शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है .

ब्रिटिश सिख राजनेताओं ने भारत में आंदोलनकारी किसानों का किया समर्थन
प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: PTI )

लंदन, 3 दिसंबर : ब्रिटिश सिख विपक्षी राजनेताओं ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आवाज उठायी है और यथाशीघ्र शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है .

भारत ने किसानों के विरोध प्रदर्शनों पर विदेशी नेताओं की टिप्पणी को अवांछित बताया है क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों से संबंधित है.

यह भी पढ़े : लॉकडाउन में हंगरी के सांसद Jozsef Szajer सेक्स पार्टी में पकड़े गए, दिया इस्तीफा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा था,‘‘हमने भारत में किसानों से संबंधित कुछ गलत जानकारी वाली टिप्पणियां देखी हैं.. . इस तरह की टिप्पणियां अवांछित हैं खासकर तब जब विषय एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों से संबंधित हैं.”

एक संक्षिप्त संदेश में मंत्रालय ने आगे कहा, "राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राजनयिक बातचीत को गलत ढंग से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़े : Adult Entertainment on Flight: ब्रिटिश एयरवेज की Stewardess का चौंकाने वाला खुलासा, पैसों के बदले फ्लाइट यात्रियों को देती है X-Rated सर्विस, जांच शुरू.

ब्रिटेन में कई विपक्षी सांसद सोशल मीडिया पर इस विषय पर अपनी बात रख रहे हैं और लेबर सांसद विरेंद्र शर्मा ने यथाशीघ्र समाधान का आह्वान किया है. लार्ड इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को हाऊस ऑफ लार्ड्स में यह मुद्दा उठाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 01:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).