देश की खबरें | ब्रिटिश शासन ने भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया: आरएसएस प्रमुख भागवत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटिश शासकों पर भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि ब्रितानी शासन से पहले देश की “70 प्रतिशत” आबादी साक्षर थी।

करनाल (हरियाणा), छह मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटिश शासकों पर भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि ब्रितानी शासन से पहले देश की “70 प्रतिशत” आबादी साक्षर थी।

भागवत ने रविवार को यहां आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर परिसर में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "...ब्रिटिश शासकों के इस देश में शासन करने से पहले हमारी 70 प्रतिशत आबादी साक्षर, शिक्षित थी और उस शिक्षा के आधार पर हर कोई अपनी आजीविका कमाने के तरीके ढूंढता था और बेरोजगारी लगभग नगण्य थी।"

संघ प्रमुख ने कहा, "उस समय, इंग्लैंड में जारी शिक्षा प्रणाली के अनुसार, उनकी साक्षरता दर लगभग 17 प्रतिशत थी। अंग्रेजों के आने के बाद, उन्होंने हमारे शिक्षा मॉडल को यहां छोड़ दिया, लेकिन इसे अपने देश में लागू किया...।"

उन्होंने कहा कि भारत में जब अंग्रेजों ने शासन करना शुरू किया था, उससे पहले यहां की शिक्षा प्रणाली ने न केवल लोगों को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाया, लेकिन ब्रिटिश शासकों ने उस व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

आरएसएस प्रमुख ने समाज में सभी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और रेखांकित किया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य सस्ती होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि पहले लोग इन दोनों क्षेत्रों (शिक्षा एवं स्वास्थ्य) को कर्तव्य की भावना के रूप में लेते थे, लेकिन वर्तमान समय में ये व्यवसाय बन गये हैं।

भागवत ने आत्ममनोहर मुनि आश्रम द्वारा किये गये कार्यों की भी सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी