विदेश की खबरें | टैक्स कटौती को लेकर दबाव में ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा कर कटौती की आर्थिक नीति के लिये विरोध का सामना कर रहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस को बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल का साथ मिला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 13 अक्टूबर अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा कर कटौती की आर्थिक नीति के लिये विरोध का सामना कर रहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस को बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल का साथ मिला।

ट्रस का विरोध कर रहे कंजर्वेटिव नेताओं का मानना है कि उनकी नीतियां जीवन-यापन के संकट के बीच अमीरों के पक्ष में हैं और इनके चलते राय शुमारी में विपक्षी लेबर पार्टी को बढ़त मिल रही है।

विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने चेतावनी दी कि छह सितंबर को पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के साथ नेतृत्व की लड़ाई में पार्टी सदस्यों द्वारा चुने जाने के ठीक एक महीने बाद, ट्रस को टोरी नेता के रूप में बदलने के बारे में सोचना एक “विनाशकारी बुरा विचार” होगा।

तब से पिछले महीने के अंत में पेश किए गए सरकार के लघु-बजट ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग द्वारा पेश किए गए कर कटौती की प्रस्ताव की आशंका के कारण वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है। यह तब है जब देश के सबसे धनी लोगों के लिए शीर्ष दर को समाप्त करने के लिए सरकार को अपना रुख बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

आर्थिक उथल-पुथल के संदर्भ में क्लेवर्ले ने ‘बीबीसी’ को बताया, “हमें यह समझना होगा कि हमें बाजारों में निश्चितता लाने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक रूप से भी नेतृत्व बदलना एक विनाशकारी बुरा विचार होगा, और हम पूरी तरह से अर्थव्यवस्था को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं।”

इसे ट्रस को बदलने की साजिश के खिलाफ कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी