एजेंसी न्यूज

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर ने बेटे को जन्म दिया

माना जाता है कि समय से पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है लेकिन मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं ।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर ने बेटे को जन्म दिया

लंदन, 29 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने एक बेटे को जन्म दिया है। लंदन के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को बच्चे का जन्म हुआ ।

माना जाता है कि समय से पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है लेकिन मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं ।

उनके एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री और साइमंड्स अपने बच्चे के जन्म की सूचना देते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आज सुबह लंदन के एक अस्पताल में साइमंड्स ने बेटे को जन्म दिया।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मां और बच्चा दोनों ठीक हैं । प्रधानमंत्री और साइमंड्स ने एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) के डॉक्टरों-नर्सों का शुक्रिया अदा किया है । ’’

कुछ दिन पहले जॉनसन (55) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अस्पताल में उपचार के बाद वह सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट लौटे।

वह बकिंघमशायर में अपने निवास में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । उनकी मंगेतर भी वहां उनके साथ हैं।

जॉनसन के अस्पताल से लौटने पर साइमंड्स ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कुछ ट्वीट किए थे ।

इस जोड़े ने फरवरी के अंत में सगाई की घोषणा की थी। उसी समय यह भी पता चला था कि गर्मी में दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).